Site icon Khabribox

नैनीताल: उत्तराखण्ड परिवहन विभाग की खास पहल, होली प्रोत्साहन योजना के तहत चालक-परिचालक को मिलेगा यह इनाम

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में कल 22 मार्च से चालक-परिचालकों के लिए उत्तराखंड परिवहन विभाग ने प्रोत्साहन योजना शुरू की है।

प्रोत्साहन योजना

मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि इसमें 22 मार्च से अगले 11 दिन तक ड्यूटी करने पर 1500 रुपये और 10 दिन ड्यूटी करने पर 1250 रुपये की प्रोत्साहन राशि चालक और परिचालक को दी जाएगी। इस संबंध में आदेश भी जारी हो गये हैं। उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन ने यह आदेश जारी किए।

Exit mobile version