Site icon Khabribox

नैनीताल: खास पहल: शिक्षा से वंचित 15 साल से अधिक उम्र के किशोर सीखेंगे ज्ञान की शिक्षा, उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत पहल

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के प्रयास की पहल की जा रही है।

जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के चयनित व्यस्कों को दी जाएगी शिक्षा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नैनताल जिले में 24025 व्यस्क अशिक्षित हैं। ऐसे में साक्षरता दर बढ़ाने के साथ हर एक बच्चे को शिक्षा से जोड़ने के प्रयास के तहत शिक्षा विभाग की ओर से यह पहल की जा रही है। जिसमें इन्हें पढ़ने-लिखने लायक बनाया जाएगा। जिसमें शिक्षा से वंचित किशोर दसवीं पास की उम्र में एबीसीडी सीखेंगे। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत यह पहल की जा रही है। इसके तहत विभाग जिले में शिक्षा से वंचित व्यस्कों को शिक्षा का लाभ देगा। इन सभी के लिए प्रशिक्षक नियुक्ति किए जाएंगे और प्रत्येक प्रशिक्षक को 10 व्यस्कों का जिम्मा सौंपा जाएगा। इस योजना का लाभ 15 साल से अधिक उम्र के शिक्षा से वंचित वयस्क को दिया जाएगा।

Exit mobile version