मालरोड में तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायल
नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में नगर की मालरोड में एक बाइक बिजली के पोल से जा टकराई। जिसमें तीन युवक घायल हो गए।
सड़क हादसे में तीन घायल
मिला जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात पल्सर बाइक में सवार नैनीताल निवासी 38 वर्षीय संदीप कुमार, 28 वर्षीय सूरज और 25 वर्षीय सुमित मल्लीताल से तल्लीताल की तरफ जा रहे थे। तभी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। इस दौरान यहां टहल रहे पर्यटक बाल-बाल बचे। जबकि बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल बीडी पांडे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सिर में अधिक चोटें होने के कारण डॉक्टरों ने युवकों को हल्द्वानी रेफर कर दिया।