Site icon Khabribox

नैनीताल: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, एक घायल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। आजकल आए दिन सड़क दुर्घटनाओं के हादसे बढ़ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कालाढूंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कालाढूंगी- नैनीताल रोड पर मंगोली के पास हुआ। जब तेज रफ्तार से आ रही कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

कार ने बाइक को मारी टक्कर-

इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी। युवक मूल रूप से बरहैनी बाजपुर उधम सिंह नगर का रहने वाला था। जिसकी पहचान 18 वर्षीय विकास सैनी के रूप में हुई है। वही एक अन्य युवक विजय गंभीर हालत में हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक होटल में काम करते थे।

Exit mobile version