Site icon Khabribox

नैनीताल: एसएसजे के समाजशास्त्र विषय की छात्रा गीता बिष्ट को मिला गोल्ड

एसएसजे के समाजशास्त्र विषय की छात्रा गीता बिष्ट को  गोल्ड मेडल मिला है । छात्रा गीता ने इसका श्रेय अपने माता पिता, व शिक्षकों को दिया है ।

सत्रहवें दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन

कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के सत्रहवें दीक्षांत समारोह में एसएसजे परिसर के समाजशास्त्र विभाग की छात्रा गीता बिष्ट को समाजशास्त्र विषय में टॉप करने पर उत्तराखंड के राज्यपाल, उच्च शिक्षा मंत्री एवं कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति ने गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया।









शिक्षकों ने जताई खुशी

बता दें कि गीता बिष्ट ने एसएसजे परिसर के समाजशास्त्र विषय से स्नातकोत्तर किया है। छात्रा गीता ने इसका श्रेय अपने माता पिता, समाजशास्त्र विभाग की अध्यक्ष प्रो इला साह  को दिया है और समाजशास्त्र विभाग के डॉ कुसुमलता आर्य, डॉ पुष्पा वर्मा, डॉ योगेश मैनाली, इंद्र मोहन पंत, भानु प्रताप आदि  शिक्षकों ने खुशी जताई है।

Exit mobile version