Site icon Khabribox

नैनीताल: एसएसपी ने पुलिस लाइन में कराई परेड, पुलिस कर्मियों को फिटनेस के लिए किया प्रेरित

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा आज जनपद की पुलिस लाइन नैनीताल में पुलिस कर्मियों की परेड ली गई।

पुलिस लाइन के परिसर, भवन तथा कार्यालयों का किया भ्रमण

जिसमे इस परेड में उपस्थित सभी पुलिस कर्मियों की शारीरिक दक्षता का आंकलन किया गया। शस्त्र कवायद की सिखलाई तथा ड्रिल करवाई गई। पुलिस लाइन के परिसर, भवन तथा कार्यालयों का भ्रमण किया गया। प्रतिसार निरीक्षक को साफ सफाई दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि पुलिस लाइन में प्रत्येक पुलिस कर्मी की नियमित रूप से AER व CER लगाई जाय। व्यायामशाला का निरीक्षण किया, उपकरणों की स्थिति तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रतिसार निरीक्षक को भोजनालय में कर्मचारियों के लिए पौष्टिक आहार तैयार किया जाय। खाने के मेनू अच्छा रखें, मैस डाइट को न्यूनतम दरों पर लाने का प्रयास करें। ताजी सब्जियां, दालें और अनाज का प्रयोग करें।

किया प्रेरित

इसके अलावा परेड में उपस्थित सभी पुलिस कर्मियों को फिटनेस के लिए व्यायाम और स्पॉटिंग एक्टिविटी के लिए प्रेरित भी किया गया।

रहें मौजूद

परेड के दौरान डॉ जगदीश चंद्र  एसपी क्राईम/ट्रैफिक नैनीताल, प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी, दीपशिखा अग्रवाल सीओ लालकुआं, प्रमोद कुमार साह सीओ भवाली,  नितिन लोहनी सीओ सिटी हल्द्वानी, हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, समेत सभी थाना प्रभारी तथा अधीनस्थ पुलिस बल मौजूद रहे।

Exit mobile version