Site icon Khabribox

नैनीताल: एसएसपी का निर्देश पर लगा चेकिंग अभियान, ड्रंक एंड ड्राइव में 26 चालक गिरफ्तार, 34 वाहन सीज, ओवर स्पीड में लगाम, 38 चालकों पर हुई यह कार्यवाही

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में नितिन लोहनी सीओ सिटी हल्द्वानी, दीपशिखा अग्रवाल सीओ लालकुआ, सुमित पांडेय सीओ रामनगर सभी थाना प्रभारियों, यातायात प्रभारी द्वारा पुलिस टीम के साथ जनपद में देर रात तक “ड्रंक एंड ड्राइव” चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें वाहनों को रोककर चालकों की जांच ‘अल्कोमीटर’ से की गई। जांच में निम्नलिखित कार्यवाही की गई-
✔ ड्रंक एंड ड्राइव में 26 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर वाहन सीज किये गए।
✔ ओवर स्पीड में 38 चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
✔ 09 चालकों के डीएल निरस्तीकरण

जमा किया जुर्माना

इसके अलावा जनपद में दिनांक 17-09-2025 को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 520 चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई 34 वाहन सीज किए गए, 1,31,900 रुपये जुर्माना जमा किया गया।

Exit mobile version