Site icon Khabribox

नैनीताल: SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. की पुलिसिंग में सुरक्षा के साथ संवेदना की मिसाल, नंदा-सुनंदा महोत्सव में 86 लोगों को मिली मदद

नैनीताल: ऐतिहासिक एवं धार्मिक मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 में नैनीताल पुलिस न केवल सुरक्षा का मजबूत पहरा दे रही है, बल्कि अपनी मानवीय सेवा और संवेदना से श्रद्धालुओं का दिल भी जीत रही है।

खास पहल

जिस पर एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के कुशल नेतृत्व में मेले में सुरक्षा के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सहायता के लिए अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। पुलिस के खोया-पाया केंद्र और कंट्रोल रूम ने अपनी तत्परता से मेले के दौरान अब तक कुल 86 लोगों की मदद कर उनके चेहरों पर मुस्कान लौटाई है।
​मेले में भीड़भाड़ के दौरान अपने परिजनों से बिछड़े 10 बुजुर्गों और 47 छोटे बच्चों को पुलिस की टीम ने सकुशल उनके परिवारों से मिलाया। इसके अलावा मेले में श्रद्धालुओं के खोए हुए पर्स, मोबाइल, चाबियां, नकदी और बैग सहित कुल 29 सामान बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों के सुपुर्द किए गए। अपनों से मिलकर और अपना कीमती सामान वापस पाकर श्रद्धालुओं ने नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त किया।

चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर

​एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, सीओ नैनीताल अंजना नेगी और सीओ भवाली रविकांत सेमवाल लगातार मेले का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। मेले में सादी वर्दी में तैनात पुलिस टीमें असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रख रही हैं। वहीं, कंट्रोल रूम से एएसआई किरण गोस्वामी, एएसआई जगजीवन सिंह, हेड कांस्टेबल नीलम और निहाल द्वारा लगातार अनाउंसमेंट कर श्रद्धालुओं को बच्चों, बुजुर्गों और सामान की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने खरीदारी कर बढ़ाया व्यापारियों का उत्साह

​सुरक्षा और सेवा के साथ-साथ नैनीताल पुलिस ने एक और सराहनीय मिसाल पेश की है। महोत्सव में स्थानीय और दूर-दराज से आए छोटे-बड़े व्यापारियों का उत्साहवर्धन करने के लिए एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने खुद मेले के स्टॉलों पर पहुंचकर खरीदारी की और व्यापारियों का मनोबल बढ़ाया।

Exit mobile version