Site icon Khabribox

नैनीताल: सीएम धामी का ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ साकार कर रहे SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन’ को धरातल पर उतारने के लिए नैनीताल पुलिस ने कमर कस ली है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद पुलिस नशे के सौदागरों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही है। इसी क्रम में हल्द्वानी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक महिला तस्कर को भारी मात्रा में स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस की कार्यवाही

​शुक्रवार, 27 मार्च 2026 को कोतवाली हल्द्वानी पुलिस की टीम एफ.टी.आई. गेट के पास सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान संदिग्ध प्रतीत होने पर जोया खान निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी (बनभूलपुरा) को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 132 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 36 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है।
​अभियुक्ता के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस जांच में सामने आया है कि उक्त महिला का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं।

3 महीने में 2.66 करोड़ की स्मैक जब्त
​एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि इस वर्ष अब तक पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान में अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। जिसमें
• ​कुल मामले: 14 मुकदमे दर्ज।
• ​गिरफ्तारी: 18 तस्कर (जिनमें 2 महिलाएं शामिल) जेल भेजे गए।
• ​बरामदगी: कुल 901.242 ग्राम स्मैक, जिसकी कीमत 2 करोड़ 66 लाख 30 हजार रुपये है।

SSP का कड़ा संदेश

​एसएसपी नैनीताल ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे का कारोबार करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा “नशे के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए हम न केवल गिरफ्तारियां कर रहे हैं, बल्कि तस्करों द्वारा नशे की कमाई से बनाई गई अवैध संपत्ति को जब्त (Attachment) करने की कार्यवाही भी अमल में ला रहे हैं।” इस शानदार सफलता पर एसएसपी ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2000 रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है।

पुलिस टीम रहीं शामिल

• ​उ0नि0 भूपेन्द्र सिंह मेहता (कोतवाली हल्द्वानी)
• ​उ0नि0 मनोज कुमार (चौकी प्रभारी टीपी नगर)
• ​कानि० तारा सिंह
• ​म०कानि० अनिता फुलेरिया

Exit mobile version