Site icon Khabribox

नैनीताल: एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी की सख्ती रंग लाई —बनभूलपुरा पुलिस ने दबोचा इनामी बदमाश “गन्नू”

नैनीताल: पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डा० मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद के समस्त पुलिस अधीक्षकों को इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10,000 रुपये के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया गया है। थाना बनभूलपुरा में पंजीकृत मु0अ0सं0 76/25 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम से संबंधित फरार/वांछित अभियुक्त ध्रुव शर्मा उर्फ गन्नू पुत्र हरीश कुमार शर्मा निवासी हाल-बगवाड़ा, डायनिमिक गार्डन सिटी, रुद्रपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर लंबे समय से फरार चल रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही थी तथा उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस टीम के अथक प्रयासों से अभियुक्त को दिनांक 19.05.2026 को रुद्रपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

1. FIR No. 176/24 धारा 303(2)/317(2) BNS, थाना बनभूलपुरा
2. FIR No. 383/24 धारा 303(2)/317(2)/3(5) BNS, थाना रुद्रपुर
3. FIR No. 148/24 धारा 379/401 IPC, थाना ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर

गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल

• वरिष्ठ उ0नि0 गगनदीप सिंह
• कानि0 महबूब अली

Exit mobile version