Site icon Khabribox

नैनीताल: एसएसपी का नशे‌ पर कड़ा वार, 48 लाख रुपए की स्मैक के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में अमर चन्द शर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में आज दिनांक- 23.10.2025 को पुलिस/SOG की संयुक्त टीम द्वारा चैकिंग के दौरान राजकीय इन्टर कॉलेज मोतीनगर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग हल्द्वानी पर 02 अभियुक्तगणों तस्लीम खान पुत्र नन्हे खान निवासी ग्राम रोहनिया थाना बहेड़ी जिला पीलीभीत उ0प्र0 उम्र 36 वर्ष व‌ मो0 राशिद खान पुत्र आलम साह निवासी ग्राम परेवा वैश्य थाना जहानावाद जिला पीलीभीत उ0प्र0 उम्र 25 वर्ष को 162.14 ग्राम अवैध स्मैक (कीमत लगभग 48 लाख) के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगणों के विरूद्ध कोतवाली हल्द्वानी पर एफआईआर न0-355/2025 धारा- 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया है कि उनके द्वारा स्मैक शीशगढ़ जनपद बरेली उत्तर प्रदेश से लेकर हल्द्वानी में तस्करी के लिए लाई गई थी। पुलिस टीम को एसएसपी नैनीताल द्वारा 2,500 रुपए की धनराशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल

1-उ0नि0 प्रेम राम विश्वकर्मा  चौकी प्रभारी मण्डी
2-उ0नि0 राजेश जोशी प्रभारी एस0ओ0जी0
3-कानि0 अमर सिंह कोतवाली हल्द्वानी
4-कानि0 मो0 अजहर कोतवाली हल्द्वानी
5-कानि0 संतोष बिष्ट एस0ओ0जी0
6-कानि0 भूपेन्द्र ज्येष्ठा एस0ओ0जी0
7-कानि0 अरुण राठौर  एस0ओ0जी0

Exit mobile version