Site icon Khabribox

नैनीताल: SSP मंजूनाथ टी.सी. का चक्रव्यूह—डकैती गैंग पर शिकंजा, डकैतों का ठिकाना जेल

हल्द्वानी (नैनीताल): कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र के गोरापड़ाव में हुई 8 लाख रुपये की सनसनीखेज डकैती का पुलिस ने महज कुछ ही दिनों के भीतर पर्दाफाश कर दिया है।

पुलिस की कार्यवाही

जिस पर एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के मास्टरमाइंड यश सिडाना समेत चार नकाबपोश आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त क्रेटा व स्कार्पियो वाहन, 4 अवैध तमंचे, 7 जिंदा कारतूस और लूटी गई नकदी बरामद की है।
यश सिडाना (24 वर्ष, मास्टरमाइंड): निवासी किच्छा (उधम सिंह नगर) – किच्छा से गिरफ्तार (बरामदगी: क्रेटा कार, 315 बोर तमंचा व 2 कारतूस)।
• ​अमनदीप सिंह (21 वर्ष): निवासी जैतपुर, नई दिल्ली – डीएनडी फ्लाईओभर (दिल्ली) से गिरफ्तार (बरामदगी: स्कार्पियो कार, 315 बोर तमंचा व 2 कारतूस)।
• ​शिवराज सिंह (21 वर्ष): निवासी पीलीभीत, यूपी – डीएनडी फ्लाईओभर (दिल्ली) से गिरफ्तार (बरामदगी: 315 बोर तमंचा व 1 कारतूस)।
• ​अफजल मलिक (21 वर्ष): निवासी पीलीभीत, यूपी – किच्छा से गिरफ्तार (बरामदगी: 18,000 रुपये नकद, 12 बोर तमंचा व 2 कारतूस)।

जानें क्या है मामला

घटना 19 अगस्त 2026 की शाम की है। अंबा बिहार निवासी नारायण दास के गोरापड़ाव स्थित दफ्तर/गैराज में 10-12 हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया था। बदमाशों ने वहां मौजूद लोगों को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर लगभग 8 लाख रुपये नकद, 12 मोबाइल फोन और सोने के जेवरात लूट लिए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने धारा 310(2) बीएनएस के तहत 10 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने एसपी सिटी, एसपी क्राइम और सीओ हल्द्वानी की अगुवाई में एसओजी, साइबर और क्राइम स्पेशलिस्ट समेत 50 पुलिसकर्मियों की विशेष टीम का गठन किया। बीडीएस डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने 21 अगस्त को दो आरोपियों (वंशप्रीत सिंह और रखवीर सिंह) को पहले ही जेल भेज दिया था। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, जिसके बाद मुकदमे में आर्म्स एक्ट और धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पकड़ा गया मुख्य आरोपी यश सिडाना पहले भी आपराधिक मुकदमों में नामजद रहा है।


पुलिस टीम को इनाम

एसएसपी नैनीताल ने इस त्वरित और साहसिक सफलता के लिए गठित पुलिस टीम को 2,500 रुपये के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया है।

Exit mobile version