Site icon Khabribox

नैनीताल: CM के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के सपने को साकार कर रहे SSP मंजूनाथ टीसी

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में एक बड़ी कार्रवाई में बनभूलपुरा पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने भारी मात्रा में स्मैक के साथ एक तस्कर को दबोचा है। वहीं दिनांक 22 फरवरी 2026 को
नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने चेकिंग अभियान के दौरान गौला बाईपास रोड के पास से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर अभियुक्त मोह० उमेर (उम्र 24 वर्ष), निवासी अजीज गली, थाना बहेड़ी जिला बरेली (वर्तमान निवासी टांडा, शेखपुरा) के कब्जे से 121 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में FIR No. 31/26 (धारा 8/21 NDPS Act) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली संयुक्त टीम में निम्नलिखित अधिकारी/कर्मचारी शामिल रहे।
उ0नि0 मनोज यादव (कोतवाली बनभूलपुरा)
कानि० दिलशाद अहमद (कोतवाली बनभूलपुरा)
कानि० भूपेन्द्र जेष्ठा (SOG)
कानि० संतोष बिष्ट (SOG)

अन्य क्षेत्रों में भी पुलिस का एक्शन

▫️रामनगर
एक तस्कर को 9.84 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया।
▫️लालकुआं
दो अभियुक्तों को 7.68 ग्राम स्मैक के साथ सलाखों के पीछे भेजा गया।
पुलिस टीम को एसएसपी नैनीताल द्वारा 2000 रु से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

Exit mobile version