Site icon Khabribox

नैनीताल: वायरल वीडियो पर SSP मंजुनाथ टीसी का तत्काल एक्शन — “डंडा लहराकर दहशत फैलाओगे तो कानून का डंडा भी चलेगा!”

हल्द्वानी/नैनीताल: नैनीताल जिले में जन्माष्टमी पर्व की रात हल्द्वानी-काठगोदाम मार्ग पर गाड़ियो में सवार होकर डंडे लहराने और दहशत फैलाने वाले हुड़दंगियों पर नैनीताल पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है।

पुलिस की कार्यवाही

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए, जिसके बाद पुलिस टीम ने 15 युवकों को हिरासत में लिया है। काठगोदाम मार्ग पर जन्माष्टमी की रात कुछ युवकों द्वारा सार्वजनिक रूप से अराजकता फैलाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। एसएसपी के कड़े रुख के बाद एएसपी/सीओ हल्द्वानी अमित सैनी के निर्देशन में काठगोदाम पुलिस ने तुरंत छानबीन शुरू की। प्रभारी निरीक्षक जसवीर चौहान और चौकी प्रभारी दिलीप कुमार की टीम ने वीडियो के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हुड़दंग में शामिल वाहनों और युवकों की पहचान की। जिसमें कुल 15 युवकों को चिन्हित कर थाने पहुंचाया।
• ​8 बालिग युवक: पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई कर जुर्माना वसूला गया।
• ​7 नाबालिग: उनके परिजनों को थाने बुलाकर काउंसलिंग की गई और परिजनों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई कर जुर्माना जमा कराया गया।
• ​वाहन सीज: हुड़दंगबाजी में इस्तेमाल किए गए सभी वाहनों को पुलिस ने मौके पर सीज कर दिया है।

एसएसपी का कड़ा संदेश

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि जिले में सार्वजनिक स्थानों पर भय या अराजकता फैलाने वाले तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा करने पर और कठोर कानूनी कार्रवाई की हिदायत दी गई है।

Exit mobile version