Site icon Khabribox

नैनीताल: एसएसपी मंजुनाथ टीसी के सख्त तेवर पड़े भारी, अपराधियों में मचा हड़कंप

नैनीताल: नैनीताल जिले में पुलिस ने बुजुर्ग महिला के कान से सोने का कुंडल झपटने की घटना का मात्र दो दिनों के भीतर सफल खुलासा कर दिया है।

जानें पूरा मामला

जिस पर एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस और SOG टीम ने कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया सोने का कुंडल भी बरामद कर लिया है।‌ मुखानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगतपुरम कॉलोनी, हिम्मतपुर मल्ला (हल्द्वानी) निवासी चम्पा देवी पत्नी मनोज नाथ ने 30 जुलाई 2026 को थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि दो अज्ञात युवक उनकी बुजुर्ग सास के कान से सोने का कुंडल झपटकर मौके से फरार हो गए थे। तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए SSP नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल को जल्द से जल्द खुलासा करने के लिए विशेष पुलिस टीम गठित करने के निर्देश दिए थे।
​पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई

​आदेशों का पालन करते हुए प्रभारी निरीक्षक मुखानी सुशील जोशी और SOG प्रभारी मोहन सोन के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल और उसके आसपास लगे तमाम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें दो संदिग्ध युवक नजर आए। इसके बाद मैनुअल और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से उनकी तलाश शुरू की गई।
​आज (01 अगस्त 2026) पुलिस टीम ने अथक प्रयास करते हुए रिलायंस मॉल के पीछे आम के बगीचे के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्त अजय के पास से घटना में लूटा गया सोने का एक कान का कुंडल बरामद हुआ। इसके बाद मुकदमे में धारा बढ़ाई गई। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी गली-गली घूमकर कबाड़ बीनने का काम करते हैं। उत्कृष्ट कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने पुलिस टीम की सराहना की है और उनके उत्साहवर्धन के लिए 2500 रुपये के नगद इनाम की घोषणा की है।
​गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

1. ​अजय पुत्र शांति स्वरूप (उम्र 22 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 1, बिल्सी, थाना बिल्सी, जनपद बदायूं (उत्तर प्रदेश)।
2. ​सूरज जोशी पुत्र नरेंद्र जोशी (उम्र 20 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 8, बिल्सी, थाना बिल्सी, जनपद बदायूं (उत्तर प्रदेश)।
• ​बरामदगी: 1 सोने का कान का कुंडल (पीली धातु)
• ​अपराधिक इतिहास: आरोपी अजय के खिलाफ थाना सिविल लाइन, बदायूं (उत्तर प्रदेश) में पहले से ही एक मामला दर्ज है। पुलिस अन्य थानों से भी उनका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।

पुलिस टीम रहीं शामिल

​घटना का खुलासा करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुशील जोशी, एसआई वीरेंद्र चंद, एसआई अविनाश मौर्य, हेड कांस्टेबल त्रिलोक रौतेला (SOG), हेड कांस्टेबल कुंदन कठायत (SOG), कांस्टेबल भूपेंद्र जेष्ठा (SOG), कांस्टेबल अशोक रावत (SOG), कांस्टेबल रविंद्र खाती, कांस्टेबल धीरज सूगड़ा, कांस्टेबल रोहित कुमार, कांस्टेबल दिगम्बर ज्याला, हेड कांस्टेबल सुरेश देवड़ी, और सर्विलांस टीम से कांस्टेबल अनिल गिरी व भानू प्रताप शामिल रहे।

Exit mobile version