नैनीताल: एसएसपी (SSP) डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के एक वर्ष के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने, अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई करने और संवेदनशील आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराने पर खास फोकस रहा है।
रहा खास फोकस
इसी कार्यशैली और रणनीति के तहत छात्र संघ चुनाव को लेकर भी विस्तृत सुरक्षा योजना लागू की गई थी। चुनाव प्रक्रिया के दौरान पुलिस ने अराजक और उपद्रवी तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी। संवेदनशील स्थानों व मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ निरंतर गश्त, क्षेत्र भ्रमण और चेकिंग अभियान चलाया गया। सुरक्षा के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया। एसएसपी के मार्गदर्शन में पुलिस की मुस्तैदी और समयबद्ध इंतजामों के चलते पूरे चुनाव के दौरान कहीं भी कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई और मतदान व चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में पूरी हुई।
नागरिकों और कॉलेज प्रबंधन ने जताया आभार
छात्र संघ चुनाव के सफल व शांतिपूर्ण आयोजन के बाद स्थानीय लोगों, छात्र-छात्राओं और कॉलेज प्रबंधन ने नैनीताल पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था व कार्यप्रणाली की प्रशंसा की। साथ ही सफल आयोजन के लिए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. और पूरी पुलिस टीम का आभार जताया।