Site icon Khabribox

नैनीताल: एसएसपी मीणा का नशे‌ पर लगातार वार, भारी मात्रा में गांजे के साथ 02 तस्कर हुए गिरफ्तार

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 अभियान के अंतर्गत जनपद नैनीताल में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु एसओजी एवं सभी थाना प्रभारियों को सघन चैकिंग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
     
नैनीताल पुलिस की कार्यवाही

उक्त क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी हरबन्स सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रामनगर भूपेंद्र सिंह भंडारी के पर्यवेक्षण में कोतवाली रामनगर में भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। दिनांक 27.01.2024 को एसओजी प्रभारी अनीस अहमद एवम प्रभारी निरीक्षक अरुण सैनी के नेतृत्व में रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सघन चैकिंग अभियान में ढिकुली की ओर जंगल रॉर रिसोर्ट के पास गर्जिया की ओर से आ रही इंडिगो कार को रोकने पर वाहन चालक वाहन न रोक कर पीछे मोड़ने लगा।पुलिस टीम द्वारा मौके पर वाहन को चैक करने पर चालक व अन्य सवार व्यक्ति से कार में रखे कट्टों के बारे में पूछने पर उसमें मडुआ होना बताया। चैक करने पर 04 कट्टों में से भारी मात्रा में गांजा बरामद कर दोनों को गिरफ्तार किया गया।
        
वाहन सीज

दोनों तस्करों के विरूद्ध कोतवाली रामनगर में मु0अ0सं0- 36/24 अन्तर्गत धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है, तथा वाहन को सीज किया गया है।

पूछताछ का विवरण
     
हरजाप उर्फ जेपी उपरोक्त द्वारा बताया कि वह गांजे का काम कई सालों से कर रहा है। पहाड़ों से गांजा सस्ते दामों मे लेकर पीरूमदारा क्षेत्र थारी व अन्य जगहों पर ड्रग पैडलरो को महंगे दामों मे किलो के हिसाब से बेचता है।

अभियुक्तों का विवरण

1- हरजाप सिंह उर्फ जेपी उम्र- 35 वर्ष पुत्र स्व0 नसीब सिंह निवासी- नई बस्ती लालढांग थारी रामनगर
2- ईश्वर सिंह उम्र- 30 वर्ष पुत्र धीरेंद्र सिंह निवासी- सीलीतल्ली, तहसील- थैलीसैंड, पौड़ी गढ़वाल

गिरफ्तारी पुलिस टीम रहीं शामिल

1- एसओजी प्रभारी अनीश अहमद
2- व0उ0नि0 I मौ0 यूनुस कोतवाली रामनगर
3- व0उ0नि0 II  मनोज नयाल कोतवाली रामनगर
4-. हे0का0 हेमन्त सिंह SOG
5- का0 चंदन नेगी SOG
6- का0 विपिन शर्मा कोतवाली  रामनगर
7-  का0 संजय दोसाद कोतवाली रामनगर
8-  का0 संजय सिंह कोतवाली रामनगर

Exit mobile version