Site icon Khabribox

नैनीताल: एसएसपी प्रहलाद मीणा का एलान– नशे के तस्कर या तो सुधर जाएं, वरना जेल जाएं, पुलिस की कार्यवाही में पकड़ी गई भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में अमरचंद शर्मा, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व में एस0ओ0जी0टीम व हल्द्वानी पुलिस टीम द्वारा संयुक चैकिंग के दौरान दिनांक 08.10.25 को शाम के समय गन्ना सेंटर से आगे झलक बार के पास नीम करौली प्रॉपर्टीज के पास से एक व्यक्ति नवीन कुमार सिंह पुत्र उदय शंकर सिंह निवासी कुसुमखेड़ा थाना मुखानी को कुल 11 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। बरामदगी में कुल 11 पेटी (66 पव्वे मैकडेवल व्हिस्की ,44 पव्वे 8 pm व्हिस्की , 24 बोतल Budweiser बीयर ,72 केन Budweiser बीयर, 19 हाफ मकडेवल विस्की, 33 पव्वे बकाडी लेमन रम ,37 पव्वे रॉयल स्टैग व्हिस्की, 12 बोतल कॅप्टन मॉर्गन रम) है ।

गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल

▪️ उ0नि0 राजेश जोशी ( प्रभारी एस0ओ0जी0)
▪️उ0नि0 मनोज कुमार प्रभारी चौकी टीपी नगर
▪️ का0 भूपेंद्र ज्येष्ठा (एस0ओ0जी0)
▪️का0अरुण राठौर (एस0ओ0जी0)
▪️का0 अनिल टम्टा चौकी टीपी नगर।

Exit mobile version