Site icon Khabribox

नैनीताल: एसएसपी प्रहलाद मीणा का नशे पर एक्शन, अलग-अलग मामलों में पति पत्नी की जोड़ी सहित 04 अभियुक्तों को गांजे के भारी भरकम खेप के साथ किया गिरफ्तार

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में दिनांक 22.12.2024 को रामनगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत नशा तस्करी का अवैध कारोबार करने वाले 04 अभियुक्तों 03 पुरुष व 01 महिला को 01 कुंतल 27 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसमें

पहला प्रकरण

उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार द्वारा पुलिस टीम के चौकी मालधन क्षेत्र के ग्राम शिवनाथपुर पुरानी बस्ती में एक घर में छापेमारी के दौरान बैडरूम में बनी लकड़ी की अलमारी के अन्दर जमीन के नीचे बने कमरे से 08 प्लास्टिक के कट्टों में कुल 110.45 KG अवैध गांज , 01 अदद इलेक्ट्रानिक तराजू व 08 पैकेट काले रंग की पन्नियां बरामद कर पति पत्नी नरेश कुमार पुत्र कुंवर राम निवासी शिवनाथपुर पुरानी बस्ती मालधन चौड़ रामनगर नैनीताल व कविता पत्नी नरेश कुमार निवासी उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किया गया तथा कोतवाली रामनगर में एफ0 आई0 आर0 नं0 382/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

दूसरा प्रकरण

उ0नि0 सुनील धानिक द्वारा पुलिस टीम वाहन चैंकिंग के दौरान चौकी पीरुमदारा क्षेत्र में ग्राम थारी गांव से आगे बंजारी को जाने वाले रास्ते पर वाहन संख्या UK06BG–9617 को चैक करने पर वाहन की डिक्की से कुल 17.14 किलोग्राम गांजा बरामद कर उक्त संबंध में कोतवाली रामनगर में एफ0 आई0 आर0 नं0 383/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। जिसमें दिग्विजय सिंह पुत्र सुरेश चौहान निवासी हेमपुर इस्माईल, हिम्मतपुर काशीपुर जिला ऊधम सिंहनगर व‌ नेमपाल यादव पुत्र पान सिंह निवासी ढकिया नं0 1, कुण्डेश्वरी, काशीपुर जिला ऊधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया गया। बरामद गांजे का बाजार मूल्य लगभग 32 लाख रूपये है। गांजे की भारी मात्रा में बरामदगी के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2500 रूपये पुरस्कार की घोषणा की गई।

गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल

1-व0उ0नि0 मौ0 यूनुस
2- व0उ0नि0 II मनोज नयाल
3-उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार 
4-उ0नि0 नीरज चौहान
5-उ0नि0 सुनील धानिक
6- हे0कानि0 राजेश कुमार
7-कानि0 विजेन्द्र सिंह
8-कानि अशोक कंबोज
9-कानि0 कविन्द्र सिंह
10- कानि0 मेघा चन्द्र
11- कानि0 भुपेन्द्र कुमार
12- कानि0 प्रयाग कुमार
13- कानि0 शुभम शर्मा
14 म0कानि0 हरदेश कौर
15 म0कानि0 भारती

Exit mobile version