Site icon Khabribox

नैनीताल: SSP प्रहलाद मीणा का “ऑपरेशन रोमियो” हुड़दंगियों को सिखा रहा सबक,‌ 03 पत्थरबाजों/हुड़दंगियों को मुखानी पुलिस ने लिया हिरासत में

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में दिनांक 21.10 .24 की सुबह 02:45 02 मोटरसाइकिल में सवार 05 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ज्योति अवस्थी निवासी अरविंद डेरी, रेशम बाग के पास, गैस गोदाम रोड, कुसुमखेड़ा हल्द्वानी के प्रतिष्ठान व आवास में पथराव किया गया व गाली गलौच किया गया।

पुलिस की कार्यवाही

जिससे उनकी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। जिस पर वादिनी उपरोक्त की तहरीर पर आज दिनांक 22-10-24 को थाना मुखानी पर मुकदमा अपराध संख्या 189/24 धारा 191(2) 324 (2) 352 BNS पंजीकृत किया गया। उक्त शिकायत व वायरल वीडियो का तत्काल एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा संज्ञान लेते हुए, आरोपियों की शीध्र गिरफ्तारी हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करने के फलस्वरूप 03 युवकों को हिरासत में लिया गया है। उक्त घटना में शामिल 03 युवकों को पुलिस हिरासत में लेकर नियमानुसार कार्यवाही की गयी है। घटना में शामिल अन्य 02 की तलाश जारी है।

पुलिस हिरासत में हुडदंगी

1-  मुकेश अग्रवाल पुत्र श्याम मोहन अग्रवाल निवासी कमलवा गाजा मुखानी उम्र 24 वर्ष
2-  अक्षत क्वीरा पुत्र संजय क्वीरा निवासी कमलवा गाजा मुखानी उम्र 20 वर्ष
3-  सुमित बिष्ट पुत्र अर्जुन सिंह बिष्ट निवासी धौलाघट सोमेश्वर अल्मोड़ा को उम्र 19 varsh

एसएसपी का कड़ा संदेश

"Opretion Romeo" मामले में एसएसपी नैनीताल की बाइट

पुलिस टीम रहीं शामिल

1- उ0नि0 विजय मेहता थानाध्यक्ष मुखानी
2- उ0 नि0 बलवंत सिंह कंबोज चौकी प्रभारी आरटीओ
3- एएसआई सुमित कुॅवर
4- का0 रविन्द्र खाती
5- का0 सुनील आगरी

Exit mobile version