Site icon Khabribox

नैनीताल: हल्द्वानी के वीरांगना संस्था पंहुचे एसएसपी, बच्चों के साथ मनाई दीपावली, पढ़ने और आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। धनतेरस पर्व से दीपावली का आगाज हो जाता है। जगह जगह दीपावली पर्व का जश्न मनाया जा रहा है। इस अवसर पर नैनीताल जिले के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बीते कल 30 अक्टूबर को हल्द्वानी के मंगल पड़ाव स्थित वीरांगना संस्था में जाकर बच्चों के साथ दीपावली मनाई।

एसएसपी ने निजी तौर पर हर संभव सहयोग की कहीं बात

इस मौके पर एसएसपी ने वीरांगना संस्था में जाकर बच्चों को दीपावली की बधाई दी। एसएसपी ने बच्चों के साथ बातचीत की और सभी बच्चों को शिक्षित होकर अच्छी राह पर चलकर स्वयं तथा राष्ट्र के विकास के लिए कार्य करने हेतु प्रेरित किया। साथ ही वीरांगना संस्था की प्रबंधन समिति के सदस्यों से भी वार्तालाप की और  बच्चों के उत्थान के लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली तथा निजी तौर पर हर संभव सहयोग प्रदान करने की बात कही।

संस्थान के पास रजिस्टर्ड इतने बच्चे शामिल

बातचीत में वीरांगना के संचालकों ने बताया कि वर्ष 2013 से उन्होंने यह कार्य प्रारंभ किया और धरातल पर कार्य करते हुए अभी तक उनके संस्थान के पास रजिस्टर्ड बच्चे 26 हैं, उनके द्वारा पुलिस के सहयोग से अभी तक 250 से भी ज्यादा बच्चों को स्कूलों में दाखिला दिया जा चुका है।

दी दीपावली की शुभकामनाएं

एसएसपी ने वीरांगना संस्था के गुंजन बिष्ट, मानस जोशी समन्वयक (कोऑर्डिनेटर) , पूनम बिनवाल (आउट रीच वर्कर) सुनीता गोस्वामी (आउट रीच वर्कर), दीक्षा लटवाल(टीचर) मोनिका गिरी (टीचर), भावना रजवार (सोशल वर्कर) को भी दीपावली की बधाई दी।

Exit mobile version