Site icon Khabribox

नैनीताल: एसएसपी ने संभाली कमान: दोगांव-डोलमार के पास मलबा हटने से हल्द्वानी–नैनीताल मार्ग पर यातायात कराया बहाल

नैनीताल: हल्द्वानी–नैनीताल मार्ग पर दोगांव और डोलमार के बीच अचानक मलबा आ जाने से वाहनों की रफ्तार थम गई और लंबा जाम लग गया।

एसएसपी ने संभाली कमान

जिससे मार्ग बाधित होने की सूचना मिलते ही एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया और खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति की कमान संभाली।
​घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी ने खुद यातायात व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिस कंट्रोल रूम को तत्काल राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उनके आदेश पर मौके पर जेसीबी मशीनों को तैनात कर मलबा हटाने का काम युद्धस्तर पर शुरू कराया गया।

शुरू कराई आवाजाही

पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए मलबे को साफ कराया और सुचारू रूप से गाड़ियों की आवाजाही शुरू कराई। मार्ग खुलने से घंटों से फंसे वाहन चालकों और यात्रियों ने राहत की सांस ली और अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।

Exit mobile version