Site icon Khabribox

नैनीताल: एसएसपी ने नई पहल, अब थानों/पुलिस लाईन और यातायात कार्यालयों में नियुक्त मुंशी करेंगे गश्त, संतरी और यातायात ड्यूटी, आदेश जारी

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने जनपद में पुलिस कर्मियों को ड्यूटी में समान अवसर प्रदान करने व उनमें बेहतर सामंजस्य स्थापित करने के लिए एक खास और नई पहल की शुरुआत की है।

जिसमें यह शामिल हैं –

▪️थाना/सीसीटीएनएस में नियुक्त मुंशी/कर्मचारी थाने में रात्रि गश्त करेंगे।

▪️पुलिस लाइन कार्यालय/मदो में नियुक्त मुंशी/कर्मचारी क्वार्टर गार्द (संतरी ड्यूटी) करेंगे।

▪️यातायात सैल/सीपीयू में नियुक्त मुंशी/कर्मचारी यातायात ड्यूटी करेंगे।

▪️ एसएसपी नैनीताल द्वारा बीते आज सायं में यह आदेश सभी अधीनस्थ प्रभारियों को निर्गत किया गया है। इस आदेश के अनुसार कार्यालयों में नियुक्त मुंशियों से यह ड्यूटी उपरोक्तनुसार सप्ताह में 01 बार अनिवार्य रूप से ली जाएगी। जिसकी समीक्षा एस०एस०पी० नैनीताल स्वयं करेंगे।

Exit mobile version