Site icon Khabribox

नैनीताल: एसएसपी का सख्त एक्शन, पब्लिक प्लेस पर हुक्का पार्टी करने पर 03 युवक हिरासत में, हुई यह कार्यवाही

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक बिष्ट, थाना मल्लीताल द्वारा चैकिंग के दौरान डी.एस.ए. ग्राउंड नैनीताल में खुलेआम हुक्का पीकर सार्वजनिक स्थान की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे 03 युवकों 1. हर्षवर्धन निवासी हरियाणा 2. मोनू निवासी हरियाणा 3. यश तंवर निवासी हरियाणा को रंगे हाथों पकड़ा गया। तत्काल मौके पर कार्यवाही करते हुए तीनों युवकों को हिरासत में लिया गया। साथ ही उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गयी। युवकों द्वारा माफी मांगी गई।

Exit mobile version