Site icon Khabribox

नैनीताल: एसएसपी का नशे पर कड़ा एक्शन, 03 शराब पंहुचे हवालात, शराब बिकवाने वालों के विरुद्ध भी कार्यवाही

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार नशे के विरुद्ध अभियान जारी है। ‌इसी क्रम में दिनेश फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में लालकुआं पुलिस ने दो अलग–अलग अभियानों में 02 नशे के तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की कार्यवाही

पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान नगीना कॉलोनी ठोकर लालकुआं से दानिश पुत्र बड्डे अंसारी निवासी बंगाली कॉलोनी लालकुआं को एक प्लास्टिक के कट्टे में 21 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि यह शराब उसे दानू सिंह बिष्ट नामक व्यक्ति द्वारा बिकवायी जा रही थी और बदले में मजदूरी दी जाती थी।

दूसरी कार्यवाही

पुलिस टीम द्वारा रेलवे पटरी किनारे मंदिर के पास, 2 किलोमीटर लालकुआं से सौरभ विश्वास उर्फ गोपी पुत्र विश्वजीत निवासी राजीव नगर बंगाली कॉलोनी लालकुआं को 51 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि यह शराब चंदन टाकुली द्वारा बिकवायी जा रही थी।

कोतवाली भवाली की कार्यवाही

पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 23/09/2025 को सुरेंद्र सिंह पुत्र दिवान सिंह पता ग्राम नौगांव पोस्ट बड़गांव डिस्ट्रिक्ट अल्मोड़ा के कब्जे से 96 पाउच देशी मसालेदार शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। सभी मामलों में अभियुक्तगण एवं शराब बिकवाने वाले तस्करों के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 60/69(B) आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी टीम लालकुआ रहीं शामिल

कांस्टेबल आनंदपुरी
कांस्टेबल चंद्रशेखर
कांस्टेबल दिलीप कुमार

Exit mobile version