Site icon Khabribox

नैनीताल: स्टंटबाजों, पटाखा बुलेट व लापरवाह चालकों पर एसएसपी का सख्त एक्शन, इतने आए चपेट में, हुई यह कार्यवाही

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस द्वारा स्टंटबाजों, पटाखा बुलेट व लापरवाह चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

स्टंटबाज आए पकड़ में

इसी क्रम में एक राहगीर ने थाना मुखानी में सूचना दी कि एक कार UP85AR0467 में कुछ लोग स्टंटबाजी कर रहे हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष मुखानी द्वारा आम्रपाली चौकी प्रभारी अवनीश मौर्य को सूचना दी गई, जिसे चौकी प्रभारी अवनीश कुमार द्वारा वाहन को बैरियर पर रोकी गई जो कि खतरनाक स्टंट करते हुए आ रही थी।
गाड़ी को रुकवा कर चालक सलीम पुत्र अशरफ निवासी टांडा रामपुर सहित पांच लोग सवार थे। जिन्हें वाहन के कागजात न होने और खतरनाक तरीके से वहां चलाकर स्टंट किए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज किया गया  एवं सभी युवकों का उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई।

पुलिस टीम रहीं शामिल

उ0नि0 अवनीश कुमार
का0 कुंदन
का0 विनोद

की यह कार्यवाही

इसके अलावा कालाढूंगी में वाहन चैकिंग के दौरान बुलेट में रेट्रो साइलेंसर लगाकर पटाखे फोड़कर वाहन चलाने पर 02 बुलेट बाइक को सीज कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। वहीं सघन चैकिंग अभियान में दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु की गई कार्यवाही के तहत 540 लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 16 वाहन सीज कर 09 वाहन चालकों के DL निरस्तीकरण‌ की कार्यवाही की गई।

Exit mobile version