Site icon Khabribox

नैनीताल: एसएसपी का सख्त एक्शन, 02 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा कड़ा रुख अपनाते हुए कर्तव्य के प्रति लापरवाही, आदेशों की अवहेलना एवं अनुशासनहीनता जैसे मामलों में ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित कार्यवाही की जा रही है।

एसएसपी की कार्यवाही

इसी क्रम में आज दिनांक 29.04.2025 को 02 पुलिसकर्मियों को कर्तव्यहीनता के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। का0 564 ना0पु0 हरीश चंद्र थाना खन्स्यु द्वारा उच्चाधिकारियों के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद ड्यूटी पर न जा कर जानबूझकर आदेशों की अनदेखी की गई। इस गंभीर अनुशासनहीनता को देखते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। का0 862 ना0पु0 चंद्र प्रकाश जोशी कोतवाली हल्द्वानी द्वारा ड्यूटी पर रहते हुए अस्पताल से प्राप्त सूचना मेमो में आवश्यक  कार्यवाही व उच्चाधिकारियों को सूचित नहीं किया गया। कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने पर उक्त को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

Exit mobile version