Site icon Khabribox

नैनीताल: एसएसपी ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल की लापरवाही पर लिया एक्शन, 01 दरोगा सहित 06 को किया लाईन हाजिर

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने सख्त रुख अपनाया है।

कर्त्तव्यों के प्रति लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त – एसएसपी

जिसमें एसएसपी द्वारा लगातार निर्देश दिए जाने के बावजूद भी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल द्वारा बच्चों की रिकवरी, भिक्षावृत्ति एवं अनैतिक देह व्यापार से जुड़े मामलों में कोई भी प्रभावी कार्यवाही न होने और बढ़ती लापरवाही के दृष्टिगत कड़ा कदम उठाया गया है। एसएसपी ने इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल में नियुक्त कार्मिकों को आज दिनाक- 29/08/2025 को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है।

एसएसपी का एक्शन

1. उ0नि0 मंजू ज्याला
2. हे0का0 गीता कोठारी
3. म0का0 दीपा सिंह
4. का0 महेंद्र सिंह
5. का0 मनोज यादव
6. म0का0 इंद्रा जोशी

Exit mobile version