Site icon Khabribox

नैनीताल: नशा मुक्त जनपद बनाने की एसएसपी की मुहिम, चरस के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता व प्रभारी SOG राजेश जोशी के नेतृत्व में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस तथा SOG द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए मंगल पड़ाव क्षेत्र से एक व्यक्ति मोहम्मद अली पुत्र इश्तियाक हुसैन (उम्र 26 वर्ष) निवासी जवाहर नगर वार्ड नंबर 13 थाना बनभूलपुरा नैनीताल को चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त संबंध में कोतवाली हल्द्वानी में  एफ0आई0आर0 नंबर 402/2025 धारा 8/20 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

पुलिस टीम रहीं शामिल

▪️उ0 नि0 गौरव जोशी चौकी मंगल पड़ाव,
▪️ का0 संतोष बिष्ट
▪️ का0 भूपेंद्र ज्येष्ठा SOG

Exit mobile version