Site icon Khabribox

नैनीताल: एसएसपी की पहल, इस खास उद्देश्य के साथ आज आयोजित हो रहा रक्तदान शिविर, अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के एसएसपी  प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में आज दिनाँक- 05/03/2025 को सुबह 10:30 बजे से कोतवाली हल्द्वानी परिसर के सभागार में “रक्तदान शिविर”आयोजित हो रहा है।

करें रक्तदान

यह शिविर नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने एवं रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए चलाया जा रहा है। जिस पर सभी नागरिकों से अपील की है कि वे नशे के विरुद्ध रक्तदान शिविर में भाग लें और रक्तदान करें, दूसरों को जीवन दें, और नशे से दूर रहें।

Exit mobile version