Site icon Khabribox

नैनीताल: एसएसपी का “ऑपरेशन रोमियो” सख्ती से जारी, सार्वजनिक स्थानों में 113 नशेड़ी, हुड़दंगी, लिया जुर्माना

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा का ऑपरेशन रोमियो के तहत एक्शन जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में दिनांक 19 सितंबर 2025 को अभियान का नेतृत्व एसपी सिटी प्रकाश चंद्र आर्य द्वारा किया गया। सीओ सिटी नितिन लोहनी, दीपशिखा अग्रवाल व संबंधित थाना प्रभारी द्वारा अपनी-अपनी टीमों के साथ  हल्द्वानी, मुखानी व काठगोदाम क्षेत्र में विभिन्न स्थानों मंगल पडाव, मंडी क्षेत्र, सतपाल पेट्रोल पंप तिराहा, क्रियाशाला तिराहा, कैंसर अस्पताल तिराहा, भारद्वाज मेडिकल स्टोर तिराहा, मुखानी रोड, कुलियालपुरा, ठंडी सड़क, वर्कशॉप लाईन, कुसुमखेड़ा कटघरिया पर प्रभावी अभियान चलाकर व्यापक कार्यवाही की गई।
➡️ सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने, अशांति फैलाने वाले 113 अराजक तत्वों पर कार्यवाही करते हुए 31500 रुपये का जुर्माना जमा किया गया।
➡️ नशे में वाहन चलाने वाले 15 चालकों को गिरफ्तार कर वाहन सीज किए गए।
➡️ ओवर स्पीड में वाहन दौड़ने वाले 11 चालकों पर कार्यवाही की गई।

Exit mobile version