Site icon Khabribox

नैनीताल: एसएसपी की सख्ती, नहीं चलेगी गुंडागर्दी, तमंचे से जान से मारने की नीयत से फायर करने पर दो लोगों को किया गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीट की कार्यवाही जारी

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में दिनांक 12-09-2025 को वादी सागर पुत्र मलखान सिंह, निवासी रेलवे पड़ाव रामनगर, उम्र 26 वर्ष द्वारा थाना रामनगर में तहरीर दी गई। जिसमें बताया कि वह बंबागेर रामनगर में शानू की दुकान पर किसी काम से गया था, जहाँ पर शानू और उसके भाई शाहरुख द्वारा उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान शानू द्वारा तमंचे से जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया, जिससे छर्रे लगने से वह घायल हो गया। उक्त तहरीर के आधार पर थाना रामनगर में मुकदमा एफ0आई0आर0 नं0 339/25 धारा 190/191(2) /191(3)/109/115(2)/352 बीएनएस पंजीकृत किया गया।

पुलिस की कार्यवाही

इस मामले को एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने गंभीरता से लिया और पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी प्रकाश चंद्र को विशेष टीम गठित कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। निर्देशों का अनुपालन करते हुए क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडेय एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर अरुण सैनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए कुशल पतारसी एवं सुरागरसी से दो आरोपियों शानू खान पुत्र रईस खान, नई बस्ती गुलरघट्टी, रामनगर, उम्र 36 वर्ष,
2. शाहरूख खान पुत्र रईस अहमद, नई बस्ती गुलरघट्टी, रामनगर, उम्र 30 वर्ष को भवानीगंज क्षेत्र से गिरफ्तार कर बड़ा सफल ऑपरेशन अंजाम दिया।पूछताछ में अभियुक्त शानू खान के कब्जे से अवैध हथियार – 01 तमन्चा 12 बोर मय 01 खोखा कारतूस बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गई। दोनों के विरुद्ध हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्यवाही जारी है।

पुलिस टीम रहीं शामिल

उ0नि0 गगनदीप सिंह
उ0नि0 जोगा सिंह
हे0का0 तालिब हुसैन
कानि0 संजय कुमार
कानि0 बिजेन्द्र गौतम
कानि0 संजय सिंह

Exit mobile version