Site icon Khabribox

नैनीताल: पुलिस कप्तान मीणा का सख्त संदेश, नशाखोरी व सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने वालों की खैर नहीं, महिला सुरक्षा के लिए हल्द्वानी पुलिस सड़कों पर

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर “ऑपरेशन रोमियो” अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस का एक्शन

इसी के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी राजेश कुमार के नेतृत्व में  पुलिस टीम द्वारा व्यापक छापेमारी और चैकिंग अभियान‌ चलाया गया।  जिसके अंतर्गत मनचलों, नशाखोरी करने वालों और सार्वजनिक स्थानों पर माहौल खराब करने वालों पर हल्द्वानी पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही की गई है।  

“ऑपरेशन रोमियो” ने की 26 मनचलों पर कार्यवाही

वहीं शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक मण्डी, टीपीनगर, गौरापड़ाव, वर्कशॉप लाइन, राजपुरा, भोटिया पड़ाव, और मुखानी क्षेत्र में *सार्वजनिक स्थानों में माहौल खराब करने वाले 26 व्यक्तियों के विरुद्ध 81 पीएक्ट के तहत 12,250 रुपये का संयोजन शुल्क जमा करवाया गया। पकड़े गए व्यक्तियों का मेडिकल परीक्षण‌ कर काउंसिल कराते हुए भविष्य में इस तरह की गतिविधि न करने हेतु हिदायत देते हुए उनके परिजनों को सौंपा गया। 

02 मामलों में 35 पेटी अवैध शराब बरामद

एफआईआर नं0 407/2024 बनाम अज्ञात कुल्यालपुरा रोड पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान एक खड़ी वाहन एक वैगनआर कार UK04D-7686 को चैक किये जाने पर 33 पेटियों में 1533 पैकेट माल्टा देशी शराब दबंग मसालेदार बरामद की गई। पुलिस द्वारा अज्ञात में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1- व0उ0नि0 रोहताश सिह  सागर कोतवाली हल्द्वानी
2- अ0उ0नि0 राजेन्द्र मेहरा चौकी टीपीनगर
3- एच0जी0 राजेन्द्र राणा चौकी टीपीनगर

एक गिरफ्तार

इसके अलावा एफआईआर नं0 406/2024 चौकी राजपुरा, पुलिस टीम द्वारा सुमित पाल पुत्र नेकपाल निवासी वार्ड नंबर 12 राजेन्द्र नगर राजपुरा के कब्जे से 100 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ सुमित पाल को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1-उ0नि0  नरेन्द्र कुमार – चौकी प्रभारी राजपुरा
2- हे0कानि  राजेन्द्र राणा
3- कानि0 विजय भारद्वाज

Exit mobile version