Site icon Khabribox

नैनीताल: एसएसपी के निर्देशन में पुलिस का कड़ा एक्शन, चोरी की 05 मोटरसाइकिल/स्कूटी के साथ 02 शातिरों को किया गिरफ्तार

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में दिनांक 22.10.2025 को वादी विकास कुमार मंडल पुत्र विनय कुमार मंडल निवासी नवादखेड़ा रामलाल कॉलोनी काठगोदाम द्वारा थाना काठगोदाम में आकर स्वंय की मोटर साईकिल का दिनांक 21.10.2025 को चोरी होने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी। साथ ही अन्य 02 लोगों द्वारा भी थाना काठगोदाम में उनकी मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में तहरीर दी गई।वादियों की तहरीरों के आधार पर थाना काठगोदाम में एफआईआर नं0–133/25, 303(2) बीएनएस बनाम सौरभ आर्या, एफआईआर नं0 134/25 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात व एफआईआर नं0 135/25 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किये गया। मुकदमा उपरोक्त की विवेचना उ0नि0 रविन्द्र सिह राणा के सुपुर्द की गयी।

पुलिस ने की कार्यवाही

जिस पर एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा मामले में संज्ञान लेते हुए चोरी की घटनाओं का अनावरण तथा आरोपियों की गिरफ्तारी करने हेतु संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए। इस क्रम में विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का खुलासा करने तथा अभियुक्तों सौरभ आर्या पुत्र योगेश आर्या निवासी बागजाला गौलापार थाना काठगोदाम जिला नैनीताल उम्र 26 वर्ष व संजय बिष्ट पुत्र प्रताप बिष्ट निवासी तल्ला बागजाला गौलापार काठगोदाम थाना काठगोदाम जनपद नैनीताल उम्र – 24 वर्ष की गिरफ्तारी करने हेतु मुखबिर मामूर किये गये। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना में संलिप्त अभियुक्तों को गौलापुल के पास से लाल व काली रंग की मो0सा0 UK04AG-1939 हीरो एचएफ डीलक्स के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में पूर्व में थाना काठगोदाम पर एफ.आई.आर.नं0- 133/2025 धारा 303(2)बीएनएस पंजीकृत है। अभियुक्त सौरभ आर्या उपरोक्त की निशानदेही पर 02 अन्य चोरी की मोटरसाइकिल तथा 02 स्कूटी बरामद की गई। उक्त चोरी दुपहिया वाहनों के संबंध में भी हल्द्वानी तथा काठगोदाम में पूर्व में अभियोग दर्ज किए गए हैं। एसएसपी नैनीताल द्वारा टीम को 2,500 रुपए से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

आपराधिक इतिहास

अभि0 सौरभ आर्या उपरोक्त के विरुद्ध पूर्व पंजीकृत अभियोग का विवरण
1- एफआईआर नं0 – 153/2024, धारा 25 आर्म्स एक्ट (थाना बनभूलुपरा)
2- एफआईआर नं0 – 185/2024, धारा 379/411 भादवि (थाना हल्द्वानी)
3- एफआईआर नं0 – 97/2025, धारा 115(2)/131/191(2) बीएनएस (थाना काठगोदाम)
अभि0 संजय बिष्ट उपरोक्त के विरुद्ध पूर्व पंजीकृत अभियोग का विवरण
1- एफआईआर नं0 – 53/2023, धारा 379/411 भादवि (थाना काठगोदाम)

पुलिस टीम रहीं शामिल

विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष थाना काठगोदाम
उ0नि0 रविन्द्र राणा प्रभारी चौकी खेड़ा, थाना काठगोदाम
कानि0 11 अशोक रावत थाना काठगोदाम
कानि0 992 प्रेम प्रकाश थाना काठगोदाम
कानि0 851 सुरेन्द्र सिह थाना काठगोदाम

Exit mobile version