Site icon Khabribox

नैनीताल: मजबूत संवाद, बेहतर समन्वय और जनसेवा का संकल्प… पत्रकारों के नाम SSP नैनीताल का संदेश

नैनीताल: जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अर्पण यदुवंशी ने हाल ही में आयोजित पत्रकार वार्ता में शामिल हुए सभी पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त किया है।
​
जताया आभार

एसएसपी अर्पण यदुवंशी ने पत्रकार वार्ता के दौरान हुई सकारात्मक चर्चा और मीडियाकर्मियों की गरिमामयी उपस्थिति के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि जिले में शांति और सुरक्षा का माहौल कायम रखना पुलिस की पहली जिम्मेदारी है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए पुलिस और मीडिया के बीच आपसी समन्वय, विश्वास तथा निरंतर संवाद बेहद आवश्यक है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी पुलिस और मीडिया के बीच यह बेहतर तालमेल इसी तरह बना रहेगा, जिससे जनहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकेगा। अंत में उन्होंने पत्रकारों के सहयोग के लिए पुनः हार्दिक आभार प्रकट किया।

Exit mobile version