Site icon Khabribox

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के बाद होंगे छात्र महासंघ चुनाव, यहां देखें तिथि

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। कुमाऊँ विश्वविद्यालय के परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है।

छात्र महासंघ का चुनाव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छात्रसंघ चुनाव आज 27 सितम्बर को हो रहें हैं। वहीं 29 सितम्बर 2025 को छात्र महासंघ का चुनाव कराने की घोषणा भी हो गई है। बताया है कि चुनाव प्रक्रिया गत वर्षों की भांति निर्धारित नियमावली के अनुसार कराई जाएगी। इस संबंध में कुलपति की स्वीकृति के क्रम में वर्ष 2025-26 के छात्र महासंघ चुनाव व पूरी चुनावी प्रक्रिया की जिम्मेदारी डीएसबी परिसर के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. संजय पंत को सौंपी गई है।

Exit mobile version