Site icon Khabribox

नैनीताल: कुमाऊं विवि के विद्यार्थियों को मिलेगा एआई और आधुनिक कृषि तकनीक की शिक्षा का लाभ, जानें

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में छात्र-छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और आधुनिक कृषि तकनीक की शिक्षा दी जाएगी।

एआई सेंटर की होगी स्थापना

जानकारी के अनुसार यहां जल्द ही एक अत्याधुनिक एआई सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसके लिए सेतु आयोग और विश्वविद्यालय के बीच जल्द ही एक एमओयू हस्ताक्षरित होगा।सेतु आयोग के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी ने बताया कि इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य एआई के माध्यम से तकनीकी कृषि को बढ़ावा देना है। यहां छात्रों को डेटा आधारित कृषि, वर्टिकल फार्मिंग, ड्रिप सिंचाई और हाइड्रोपोनिक्स जैसे आधुनिक मॉडलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सेंसर और आईओटी आधारित तकनीक से मिट्टी की नमी और फसल के स्वास्थ्य की सटीक निगरानी होगी।

Exit mobile version