Site icon Khabribox

नैनीताल: सोशल मीडिया का ऐसा क्रेज, बना दिया ऐसा गजब का हाल, पुलिस ने उतारा रील्स का बुखार, किया गिरफ्तार

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में सोशल मीडिया में फेमस होने के चक्कर में एक युवक ने अलग की पैंतरा अपना लिया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

हल्द्वानी में बनभूलपुरा थाना अध्यक्ष नीरज भाकुनी द्वारा 01 युवक के विरुद्ध सार्वजनिक स्थान पर अर्धनग्न होकर यूट्यूब में प्रसिद्धि पाने के चक्कर से वीडियो बनाने वाले पर कार्यवाही की गई है।  शहर हल्द्वानी में आज शनि बाजार में एक युवक यूट्यूब पर प्रसिद्ध होने के लालच में सार्वजनिक स्थान पर अर्धनग्न होकर वीडियो बना रहा था, जिससे समाज में शर्मिंदगी का माहौल बना हुआ था, घटना का संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष वनभूलपुरा नीरज भाकुनी द्वारा पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए रवि गुप्ता पुत्र स्वर्गीय धर्मपाल गुप्ता उम्र-25 वर्ष निवासी TRV स्कूल दुर्गा कॉलोनी बरेली को नियमानुसार उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version