Site icon Khabribox

नैनीताल: कोतवाली भवाली के निरीक्षण पर पंहुचे पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात नैनीताल, दिए यह दिशा निर्देश

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में आज दिनांक 21.05.2024 को हरबंस सिंह, पुलिस अधीक्षक क्राइम/यातायात नैनीताल द्वारा कोतवाली भवाली का वार्षिक निरीक्षण किया गया।

किया निरीक्षण

इस निरीक्षण के दौरान कार्यालय के अभिलेखों, मालखाना, शस्त्रागार, आपदा उपकरणों, दंगा नियत्रण शस्त्रों/टियर गैस, सीसीटीएनएस, लावारिस मालों/ वाहनों, मैस, बैरक, परिसर, सरकारी आवास आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी अभिलेख एवं सरकारी संपत्ति उपकरण सही पाए गए।
      
दिए यह निर्देश

प्रभारी निरीक्षक भवाली को आपदा उपकरण तैयारी की हालत में रखने हेतु निर्देशित किया गया।सभी अधिकारियों/कर्मचारियों से शस्त्राभ्यास कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।‌ निरीक्षण के उपरान्त थाना क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। सभी की समस्या सुनी गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

Exit mobile version