Site icon Khabribox

नैनीताल: नैनीताल बैंक के नये प्रबंध निदेशक (एमडी) होंगे सुशील कुमार, जानें

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल बैंक के प्रायोजक बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा ने नैनीताल बैंक के नये प्रबंध निदेशक (एमडी) की नियुक्ति का निर्णय लिया है।

दी यह जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नैनीताल बैंक के प्रायोजक बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा ने सुशील कुमार को नैनीताल बैंक का नया प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने का निर्णय लिया है। वर्तमान प्रबंध निदेशक निखिल मोहन का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इसके बाद यह जिम्मेदारी सुशील कुमार को सौंपी जाएगी। इस संबंध मे मार्केटिंग हेड हेमंत कुमार खुल्बे ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आवश्यक अनुमोदन प्राप्त होने के बाद सुशील कुमार औपचारिक रूप से अपने पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे।

Exit mobile version