Site icon Khabribox

नैनीताल: जिला बार संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिला बार संघ के गत दिवस चुनाव हुए। जिसमें विजयी रहे नवनियुक्त पदाधिकारियों का बीते गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ।

दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ

मिली जानकारी के अनुसार यह समारोह जिला बार के प्रताप भैया सभागार में आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुबीर कुमार व विशिष्ट अतिथि उत्तराखण्ड बार काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र पाल रहें। उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्ष ओंकार गोस्वामी, सचिव संजय सुयाल, उपाध्यक्ष अनिल हर्नवाल व उप सचिव मनीष कांडपाल सहित वरिष्ठ कार्यकारणी सदस्य प्रीति साह, मंजू कोटलिया, स्वाति बोरा व यशपाल आर्या को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी। इस मौके पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version