Site icon Khabribox

नैनीताल: तांत्रिक विद्या के नाम पर पत्नी और बेटे का अपहरण करने वाला तांत्रिक गिरफ्तार

तांत्रिक विद्या के नाम पर पत्नी और बेटे का अपहरण करने वाले तांत्रिक को नैनीताल पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया है ।जबकि महिला और बच्चे की बरामदगी अभी तक नहीं हो पाई ।

यह था मामला

कुछ दिन पहले झिझाना शामली यूपी निवासी मुमतीज ने झिझाना थाने में शिकायत दर्ज कर एक व्यक्ति पर तांत्रिक विद्या के नाम पर पत्नी और दस वर्षीय बेटे शिवा का अपहरण करने का आरोप लगाया था। उसने बताया कि तांत्रिक के बहकावे में आकर उसकी पत्नी घर से 35 हजार की नगदी और सोने के जेवरात भी साथ लेकर कहीं चली गयी।  यूपी पुलिस ने तांत्रिक पर दस हजार का इनाम घोषित कर तलाशी शुरू की । सर्विलांस पर लोकेशन नैनीताल मिली । तल्लीताल एसआई दीपक बिष्ट और कांस्टेबल शिवराज राणा की मदद से क्षेत्र में आरोपित की तलाश में दबिश दी गई।

यूपी पुलिस के सुपुर्द किया गया

पुलिस द्वारा  खोड़सभा चौकी चौसाना थाना झिझाना शामली यूपी निवासी जोनु पुत्र ऋषिपाल को तल्लीताल कृष्णापुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया । आरोपी को यूपी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। जबकि महिला और बच्चे की बरामदगी अभी तक नहीं हो पायी है।

Exit mobile version