Site icon Khabribox

नैनीताल: कल से ऐतिहासिक ‘ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी’ का 100वाँ संस्करण, देशभर के दिग्गजों का लगेगा जमावड़ा

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल की खेल परंपरा का गौरव रहा ‘ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी टूर्नामेंट’ का कल से आगाज होने वाला है।

टूर्नामेंट का आयोजन

जो इस वर्ष अपने शताब्दी वर्ष (100वीं प्रतियोगिता) में प्रवेश कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐतिहासिक महत्व की यह प्रतियोगिता कल 4 जून से शुरू होने जा रही है। पिछले कुछ वर्षों में बजट की कमी और कोरोना महामारी के चलते इस टूर्नामेंट का आयोजन नहीं हो सका था। डीएसए (DSA) मैदान में इसका आयोजन किया जाएगा। अब तक देशभर की लगभग 40 टीमें इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट के लिए अपना पंजीकरण करा चुकी हैं।

​1920 में हुई थी शुरुआत

​इस टूर्नामेंट का इतिहास बेहद समृद्ध रहा है। इसकी शुरुआत वर्ष 1920 में हुई थी। अपनी प्रतिष्ठा के कारण ही इसमें देशभर की दिग्गज टीमें हिस्सा लेती रही हैं। वर्ष 2004-05 में पाकिस्तान की कराची टीम ने भी नैनीताल पहुँचकर इस मैदान पर खेला था।

Exit mobile version