Site icon Khabribox

नैनीताल: 23वीं प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय पुलिस/वाहिनी तैराकी/क्रास कन्ट्री प्रतियोगिता का भव्य समापन, मुख्य अतिथि शामिल हुई कुमाऊं आईजी

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में दिनाँकः 08-10-2025 से 10-10-2025 तक हल्द्वानी के मानसखंड तरणताल अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में 03 दिवसीय 23वीं प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय पुलिस/वाहिनी तैराकी/क्रास कन्ट्री प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसका आज समापन हो गया है।

समापन पर पंहुची आईजी कुमाऊं रेंज नैनीताल

आज समापन पर मुख्य अतिथि रिद्धिम अग्रवाल आईजी कुमाऊं रेंज नैनीताल पंहुची। उनके द्वारा प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि आगमन कर टीम मैनेजरों से मुलाकात की गई। इस दौरान एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा (आयोजन सचिव) द्वारा मुख्य अतिथि महोदया का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी प्रदान की गई तथा प्रतियोगिता में प्रतिभागी खिलाड़ियों के बहतरीन प्रदर्शन की हौसला अफजाही की गयी। इस दौरान एसएसपी नैनीताल( आयोजन सचिव) द्वारा विजेताओं को मेडल वितरित किए गए साथ ही प्रतिभागी टीमों के विजेता खिलाड़ियों तथा प्रतियोगिता प्रबंधन टीम में शामिल सभी पुलिस अधिकारी व कर्मियों को बधाई दी गई। प्रबंधन समिति के सदस्यों को भी उपहार वितरित किए गए।

खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

मुख्य अतिथि द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुये उन्हें स्पोर्ट्स की भावना को बनाये रखकर उत्तराखण्ड पुलिस एवं राज्य के लिये भविष्य में आयोजित विभिन्न प्रतियोगितओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा आज दिनांक 10-10-2025 में आयोजित तैराकी में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले निम्न पुलिस अधिकारी/कर्मियों को उत्साह वर्धन हेतु मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सम्पूर्ण प्रतियोगिता के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीमों एवं खिलाडियों को मेडल और शानदार विजेता ट्रॉफी प्रदान की गयी।

किया सम्मानित

🏆 03 दिवसीय तैराकी प्रतियोगिता में 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर विजेता रही और IRB द्वितीय देहरादून उपविजेता रही।
🏆 पुरुष एवं महिला क्रॉस कंट्री में भी 31वी वाहिनी पीएसी रुद्रपुर विजेता रही।
🏆 🥇 03 दिवसीय तैराकी प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब IRB द्वितीय देहरादून के कानि0 कन्हैया पंवार ने अपने नाम किया।

आज 10-10-2025 की प्रतियोगिता 2025 में विजेताओं का विवरण

1- 200 मीटर व्यक्तिगत मिडले स्टाइल
प्रथम- कन्हैया पंवार- आईआरबी द्वितीय
द्वितीय- जीवन गिरी – 31वीं वाहिनी पीएसी
तृतीय-  ओम दत्त- आई0आर0बी द्वितीय

2- 400 मीटर बैक स्ट्रोक स्टाइल
प्रथम- नितेश खेतवाल – एसडीआरएफ
द्वितीय- मुकेश धामी– 31वीं वाहिनी पीएसी
तृतीय- कानि0 राहुल कुमार – 40वीं पीएसी हरिद्वार

3- 200 मीटर बटर फ्लाई स्टाइल
प्रथम- जीवन गिरी- 31वीं वाहिनी पीएसी
द्वितीय-  ओम दत्त- IRB द्वितीय
तृतीय-  कानि0 राघवेंद्र सिंह – 40वीं पीएसी हरिद्वार

4- 4100 मीटर फ्री स्टाइल रिले
प्रथम-  अनिल कुमार, जीवन गोस्वामी, गोकुल भौंरयाल, मुकेश धामी- 31वीं वाहिनी पीएसी
द्वितीय-  कन्हैया कुमार, धीरज राठौर, राहुल कुमार, ओम दत्त- IRB द्वितीय
तृतीय- मनजीत सिंह, हरेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, ओमप्रकाश – 40वीं पीएसी हरिद्वार

5- 50 मीटर फ्री स्टाइल
प्रथम- गोकुल भौंर्याल 31वीं वाहिनी पीएसी
द्वितीय-  दिनेश कासलानी – 31वीं पीएसी हरिद्वार
तृतीय- गजेन्द्र सिंह  – 40वीं वाहिनी पीएसी

6- 50 मीटर ब्रेस्ट  स्ट्रोक
प्रथम-  दीपक कुंवर – IRB द्वितीय देहरादून
द्वितीय- नितेश नौटियाल – 40वीं पीएसी हरिद्वार
तृतीय-  ओम प्रकाश –  40वीं पीएसी हरिद्वार

रहें मौजूद

प्रतियोगिता में  प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी,  नितिन लोहनी सीओ सिटी हल्द्वानी, हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक  नैनीताल, अमर चंद्र शर्मा प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, महेश चंद्रा प्रभारी निरीक्षक यातायात हल्द्वानी, सुशील जोशी प्रभारी थाना बनभूलपुरा, विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम, दिनेश चंद्र जोशी थानाध्यक्ष मुखानी, महिला उपनिरीक्षक कुमकुम धनिक(मंच संचालक) समेत समस्त जनपद/वाहिनियों से नेतृत्व कर रहे टीम मेनेजर, प्रतिभागी व उनके परिजन तथा मीडिया बन्धु मौजूद रहें।

Exit mobile version