नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान जारी है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में प्रभारी एसओजी निरीक्षक हरपाल सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक थाना बनभूलपुरा सुशील जोशी के नेतृत्व में थाना बनभूलपुरा पुलिस एवं एस.ओ.जी. की संयुक्त टीम द्वारा दौराने चैकिंग हिमालय स्कूल के सामने गौला बाइपास रोड, यात्री विश्राम गृह, थाना बनभूलपुरा देखरेख शान्ति व्यवस्था एक बड़े नशा तस्कर जुबैर पुत्र मरहूम मौबीन, निवासी उतर उजाला वार्ड नं. 30, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल उम्र 30 वर्ष को दबोचा गया। उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 230/2025, धारा 8/22 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। कुल 200 अवैध नशीले इंजेक्शन।
100 इंजेक्शन RESTIGESIC (Buprenorphine Injection IP 0.3mg/ml)
100 इंजेक्शन Avil (Pheniramine Maleate 10 ml)
गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल
1. निरीक्षक हरपाल सिंह प्रभारी एस0ओ0जी0
2. उप निरीक्षक मनोज यादव थाना बनभूलपुरा
3. का0 भूपेंद्र जेष्ठा एसओजी
4. का0 अरुण राठौड़ एसओजी
5. का0 सन्तोष बिष्ट एसओ.जी
6. का0 अतहर थाना बनभूलपुरा