Site icon Khabribox

नैनीताल: देर रात विकराल आग की लपटों से धधकने लगा ओल्ड लंदन हाउस नाम से पहचान रखने वाला भवन, प्रसिद्ध इतिहासकार अजय रावत की बहन की मौत

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के शहर मल्लीताल मोहनको स्थित तीन मंजिला भवन धू-धू कर आग की लपटों से जलने लगा। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई।

आग की उठी लपटें

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना बीते कल बुधवार की रात की है। जब ओल्ड लंदन हाउस नाम से पहचान रखने वाले इस भवन में आग धधकने लगी। ओल्ड लंदन हाउस नाम से पहचान रखने वाला यह भवन प्रो. इतिहासकार अजय रावत की बहन शांता देवी का था। इस भवन में एक महिला जिंदा जल गईं। शव अधिक जला होने से शिनाख्त नहीं हुई है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि शव शांता का होगा। वहीं
शांता के बेटे को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार शांता देवी मोहनको चौराहे पर ओल्ड लंदन हाउस में अपने बेटे के साथ रहती थी। रात करीब पौने दस बजे रेस्टोरेंट संचालकों और राहगीरों ने उनके भवन से आग की लपटें उठती देखीं।

एक महिला की मौत

रिपोर्ट्स के मुताबिक लपटें इतनी भीषण थी कि दमकल विभाग को आग पर काबू पाने में ढाई घंटे से अधिक समय लग गया। इस हादसे में भवन पूरी तरह जलकर गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
रात 11 बजे तक पूरा भवन धू-धू कर जलने लगा। रात साढ़े 12 बजे आग बुझाई गई। जिसके बाद दमकल कर्मियों ने भीतर जाकर देखा तो महिला का जला हुआ शव बरामद हुआ।

Exit mobile version