Site icon Khabribox

नैनीताल: जवाहर नवोदय विद्यालयों में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि आगे बढ़ी, इस दिन तक अभ्यर्थी निशुल्क करें आवेदन

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। जवाहर नवोदय विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश हेतु परीक्षा आयोजित होती है। इसके लिए आवेदन की तिथि आगे‌ बढ़ा दी गई है।

करें आवेदन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जवाहर नवोदय विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9 और 11 में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु आयोजित चयन परीक्षा (एलईएसटी-2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2025 तक कर दी है। इसके लिए अभ्यर्थी 21 अक्टूबर 2025 तक निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

Exit mobile version