Site icon Khabribox

नैनीताल: पुलिस कप्तान मीणा के कड़े निर्देश का असर, सफल ऑपरेशन, नशे की लत और चोरी की फितरत ने पहुँचाया जेल

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एसएसपी के निर्देशन में पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा किया है।

चोरी की घटना का खुलासा

जिस्म लालकुआं पुलिस ने 02 अलग-अलग चोरी के मामलों का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर अभियुक्त को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया है। दरअसल दिनांक 24/02/2025 को वादी बसन्ती देवी निवासी तिवारी नगर बिंददुखत्ता व 29/04/2025 को वादी हीरा सिंह शाही निवासी तिवारी नगर बिंददुखत्ता लालकुआँ क्षेत्र से 02 अलग-अलग चोरी की घटनाएं सामने आई थीं, जिनमें अज्ञात चोर द्वारा घरों से सोने के आभूषण (मंगलसूत्र, झुमके, नथ, मांगटीका आदि) चोरी कर लिये गये थे। दोनों घटनाओं में कोतवाली लालकुआँ में मुकदमे क्रमशः FIR No. 47/25 एवं FIR No. 94/25 के तहत अभियोग दर्ज कर विवेचना चौकी बिन्दुखत्ता प्रभारी उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह को सौंपी गई।

पुलिस की कार्यवाही

इस मामले में पुलिस टीम का गठन किया गया। जिस्म पुलिस टीम ने 150 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया व 50 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर सघन सुरागरसी-पतारसी की गई। इसी क्रम में दिनांक 23/06/2025 को अथक प्रयास के उपरांत अभियुक्त बादल गौसाई उम्र- 20 वर्ष पुत्र स्व0 पप्पू गौसाई निवासी- तिवारी कालोनी, लालकुआँ को शमशान घाट के पास मैन हाईवे से गिरफ्तार किया गया। साथ ही चोरी का सामान भी बरामद किया है। जो नशे का आदी था। इससे पहले भी अभियुक्त पूर्व में भी चोरी और शस्त्र अधिनियम जैसे मामलों में जेल जा चुका है।

बरामद माल विवरण

👉 FIR No- 94/25 – धारा 305(A)/331(3)/317(2) BNS के अंतर्गत
02 अदद पीली धातु के मंगलसूत्र
01 अदद पीली धातु का मांगटीका

👉 FIR No- 47/25 – धारा 305(A)/317(2) BNS के अंतर्गत
01 अदद पीली धातु की नथ
01 जोड़ी पीली धातु के झुमके

पूर्व आपराधिक इतिहास अभियुक्त (बादल गौसाई)

1. FIR No- 321/19, धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम – थाना हल्द्वानी
2. FIR No- 231/20, धारा 457/380/411 IPC – थाना लालकुआँ

पुलिस टीम रहीं शामिल

1. उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह  प्रभारी चौकी बिन्दुखत्ता
2. कानि0 विरेंद्र रौतेला
3. कानि0 दयालनाथ
4. कांस्टेबल दिलीप कुमार
5. कांस्टेबल आनंदपुरी
6. कांस्टेबल तरुण मेहता

Exit mobile version