Site icon Khabribox

नैनीताल: जिले से 32 श्रद्धालु बुजुर्ग यात्रियों का पहला दल बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए रवाना, होगी चार दिवसीय यात्रा

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में दीनदयाल उपाध्याय मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के अंतर्गत जनपद नैनीताल से 32 श्रद्धालुओं का पहला दल मंगलवार को बद्रीनाथ धाम के दर्शन हेतु रवाना हुआ।

पहला दल रवाना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यात्रा को तल्लीताल बस स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दल में 60 वर्ष से अधिक आयु के 32 श्रद्धालु बुजुर्ग यात्री शामिल हैं। इनका पहला दल मंगलवार को बद्रीनाथ धाम के दर्शन हेतु रवाना हुआ। इस दल में 18 महिलाएं और 14 पुरुष शामिल हैं। चार दिवसीय यह यात्रा नैनीताल से प्रारंभ होकर रानीखेत, कर्णप्रयाग, जोशीमठ होते हुए श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचेगी तथा दर्शन के उपरांत पुनः नैनीताल लौटेगी।

Exit mobile version