Site icon Khabribox

नैनीताल: बाबा के दरबार में ‘हनुमान अंश’ की टीम, कैंची धाम में बाबा की आस्था के साथ गूंजा जनहित का संदेश—शोभिनव सत्या ने यातायात नियमों के पालन की अपील की

​नैनीताल: देश-विदेश में चर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’ के मुख्य अभिनेता शोभिनव सत्या ने अपनी टीम के साथ विश्व प्रसिद्ध श्री कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए।

किए दर्शन

इस दौरान उन्होंने महाराज जी के दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया और देशवासियों व प्रशंसकों की समृद्धि की कामना की। दर्शन के उपरांत अभिनेता शोभिनव सत्या ने कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए नैनीताल पुलिस तथा उत्तराखंड पुलिस द्वारा किए जा रहे बेहतरीन प्रबंधन एवं सेवा भाव की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि धाम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग सराहनीय है।

​यातायात व सुरक्षा नियमों के पालन की अपील

क्षेत्र में व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अभिनेता शोभिनव सत्या ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से जनहित में एक विशेष अपील भी की। उन्होंने कहा कि कैंची धाम आने वाले सभी लोग पुलिस-प्रशासन द्वारा बनाए गए यातायात एवं सुरक्षा नियमों का पूर्ण पालन करें और व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में अपना सहयोग दें।

​किया सम्मानित

इस अवसर पर नैनीताल पुलिस के क्षेत्राधिकारी (सीओ) भवाली रविकांत सेमवाल ने अभिनेता शोभिनव सत्या और उनके साथ उपस्थित रागिनी सोना एवं पूर्णिमा तिवारी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने पूरी टीम को फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Exit mobile version